Karela recipe / बेसन करेला / Bitter gourd with gram flour by Desi_recipes

रेसिपी के बारे में:-

                        करेले का नाम सुनकर हल्की सी कड़वाहट तो मुंह मैं आ ही जाती हैं। पर कहीं ना कहीं हम सब करेले के फायदे को भी नहीं नकार सकते हैं। तो क्यों ना करेले को इस तरीके से बनाया जाए की वह कड़वा भी ना लगे और हेल्दी भी रहे। करेले को बनाने के बहुत सारे तरीके हैं तो चलिए आज उनमें से एक बहुत ही आसान सी recipe बनाते है ओर वो है बेसन करेला


Serving - 3 people 

prep. time- 10 min.

Cooking time- 15 min.

सामग्री:-

  • करेले - 250 ग्राम
  • प्याज -  3 मध्यम आकार के
  • तेल - 1.5 बड़ी चम्मच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - चुटकीभर
  • नमक - स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर -  3/4 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
  • भुना हुआ बेसन - 3-4 छोटी चम्मच

बनाने की विधि:-

  •  सबसे पहले करेले को छिले अब 1/2 छोटी चम्मच नमक और पानी डालकर 10 min छोड़ दे।

  • इससे करेले  की कड़वाहट कम हो जाएगी।
  •  अब करेलो को धोकर इन्हे छोटे टुकड़ों में काट लें।

  • प्याज को भी काट ले।
  • अब एक पैन में तेल को गर्म कर ले।
  • इसमें जीरा और हींग  का तड़का लगाए ।
  • अब प्याज डाले ओर 2-3 min तक पकाएं।
  • अब इसमें नमक, हल्दी, धनिया पाउडर  मिलाएं।
  • अब काट हुए करेलो को इसमें मिलाएं और पकने दे।
  • जैसे ही आपको लगे करेला पक गया है अब इसमें लाल मिर्च पाउडर और बेसन मिलाएं ओर धीमे आंच में पकने दे।
  • लगभग 10 min तक पकाए।
       बेसन करेला तैयार है इसे गरमा गरम चपाती के साथ परोसें।

follow  Desi_recipes ↦     
                                                   
------------------------------

Comments